अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने सुरेंद्र प्रसाद सिंह का किया राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनयन
मीरजापुर उ. प्र. 13 फरवरी:
मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। समाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है। श्री सिंह सराय टेकौर, चुनार, जिला मिर्जापुर के निवासी हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार तथा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तमप्रकाश सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि श्री सिंह की कार्यकुशलता, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासभा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री सिंह राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन के विकास, विस्तार एवं सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए महासभा की बैठकों, कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
इस मनोनयन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।




















