फॉलो करें

अपने ही घर में सुरक्षित नहीं एक माँ! कछार जिले की एक बुजुर्ग माँ अपने ही बच्चों के अत्याचार की शिकार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

292 Views

प्रे.स. शिलकुड़ी, 5 अप्रैल: काछार जिले के शिलडुबी क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय निरूबाला राय अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी विभा और छोटा बेटा सत्यजीत राय मिलकर उनके साथ लगातार शारीरिक और मानसिक अत्याचार कर रहे हैं। यही नहीं, बड़ा बेटा अनंत राय और उसकी पत्नी भी उनके इस अत्याचार का शिकार हो रहे हैं।

निरूबाला राय ने बताया कि उनकी बेटी विभा की शादी कछार जिले के दर्मी क्षेत्र के उजान गांव में हुई थी। लेकिन पति की मृत्यु के बाद विभा अपने दो बेटों को लेकर मायके आ गई। गाँव की पंचायत ने तीन महीने तक उसके मायके में रहने की अनुमति दी थी, लेकिन यह अस्थायी प्रवास अब पाँच साल से अधिक समय से चल रहा है।

इस दौरान विभा का व्यवहार असामान्य और अस्वीकार्य रहा है। वह अक्सर देर रात घर लौटती है और घर में झगड़े व अशांति फैलाती है। निरूबाला राय ने आरोप लगाया कि सत्यजीत और विभा मिलकर उन्हें और उनके बड़े बेटे को प्रताड़ित करते हैं।

निरूबाला राय ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें और उनके बड़े बेटे के परिवार को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अब उनके खिलाफ झूठे मुकदमे भी दर्ज कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें और अधिक मानसिक प्रताड़ना सहनी पड़ रही है।

प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और बुजुर्ग माँ को उनके ही घर में सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित किया जाए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल