फॉलो करें

अमिताभ को राखी बांधने पहुंचीं सीएम ममता, बच्चन परिवार ने इस तरह किया स्वागत

552 Views

मुंबई. इंडिया गठबंधन में शामिल टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को तीसरी मीटिंग में हिस्सा लेने मुंबई पहुंची. मीटिंग का आयोजन 31 अगस्त और 1 सितंबर को किया जाएगा. इससे पहले बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर जलसा पहुंचीं. उन्होंने बिग-बी को राखी बांधी. इस दौरान अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या ने उनका स्वागत किया. जया बच्चन ने भी ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान बच्चन परिवार पारंपरिक अंदाज में नजर आया. परिवार के ज्यादातर लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहन रखी थीं.

इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा- मैं आज बेहद खुश हूं. मैं भारत के रत्न अमिताभ बच्चन से मिली और उन्हें राखी भी बांधी. मुझे यह परिवार बहुत पसंद है. वे भारत में नंबर एक परिवार हैं. मैंने उन्हें दुर्गा पूजा और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए भी आमंत्रित किया.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल