फॉलो करें

अल्लु अर्जुन को दोस्ती निभाना पड़ा भारी, FIR हुई दर्ज

287 Views

अभिनेता अल्लु अर्जुन एक कानूनी मामले में फंस गए हैं. उनके खिलाफ चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल, देशभर में जहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, वहीं, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं. राज्य में चुनावी आचार संहिता लगी हुई है. इस बीच, अल्लु अपने दोस्त और विधायक से मिलने उनके घर पहुंच गए. अल्लु अर्जुन न सिर्फ दोस्त के पास गए बल्कि वहां इकट्ठा हुई भीड़ का अभिवादन किया. चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अल्लू अर्जुन और वाईएसआरसीपी विधायक सिल्पा रवि रेड्डी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. अल्लु पर बिना परमिशन के अपने दोस्त विधायक रेड्डी से मिलने का आरोप है, जिसके परिणामस्वरूप 11 मई को रेड्डी के घर के बाहर एक विशाल सभा हुई.

अल्लु अर्जुन और विधायक रेड्डी दोनों ने बिना परमिशन लिए एक बड़ी सार्वजनिक सभा का आयोजन किया. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में ‘पुष्पा’ एक्टर को विधायक के घर से भारी भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए देखा गया. अधिकारियों ने उनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है. यह घटना आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले हुई थी. हालांकि, बाद में अल्लु अर्जुन ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं. वह सिर्फ अपने दोस्त से मिलने गए थे. उन्होंने ये बात वोट डालने के बाद हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान की. अल्लु अर्जुन की ‘पुष्पा: द रूल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल