फॉलो करें

अल-तैयब फाउंडेशन ने हाइलाकांदी जिले में बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री

304 Views
हाइलाकांदी (चिपरसांगन), 9 जून:
भीषण बाढ़ से प्रभावित हाइलाकांदी जिले के चिपरसांगन इलाके में अल-तैयब फाउंडेशन ने दो नावों के माध्यम से राहत सामग्री वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। विशेष रूप से बड़े बकरिहाओर क्षेत्र में फाउंडेशन के कार्यकर्ता पहुंचकर सैकड़ों प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाई।
बाढ़ के कारण इस क्षेत्र के कई गांवों का ज़मीनी संपर्क कट गया है। कुछ लोग राहत शिविरों में आश्रय लिए हुए हैं, जबकि बाकी लोग अपने उजड़े हुए घरों में बेहद कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं।
इस संकट की घड़ी में अल-तैयब फाउंडेशन की टीम ने चिरा, चीनी, बिस्कुट, पीने का पानी और जल शोधन की दवाएं जैसी आवश्यक सामग्री वितरित की। इस राहत अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष और पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व प्राचार्य अल्हाज सिराजुल इस्लाम मजहरभुइयां ने किया। उनके साथ महासचिव मौलाना हैदर हुसैन मजूमदार, संगठन सचिव मौलाना हिफ्जुर रहमान मजूमदार, प्रचार सचिव मौलाना हसनुज्जमां मजूमदार, और संयुक्त सचिव अबू तैयब नुमान बोरभुइयां सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।
अध्यक्ष मजहरभुइयां ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी राजनीतिक या सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि फाउंडेशन भविष्य में भी इसी तरह के राहत प्रयासों को जारी रखेगा।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि अन्य संगठन भी इस दिशा में प्रेरित होंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल