फॉलो करें

असम की नदियों का बढ़ा जलस्तर, कई तटबंध टूटे

289 Views

गुवाहाटी, 17 जून (हि.स.)। राज्य में बाढ़ के हालत लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य की प्रायः सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार बिश्वनाथ जिला के गोहपुर की ब्रह्मजान नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तटबंध-सड़क टूट गया है, जिसकी वजह से नदी का पानी पूरे इलाके में फैल गया है। सड़क के टूटने की वजह से इस इलाके के सात गांवों का संपर्क शेष हिस्सों से टूट चुका है।
वहीं, निचले असम के मंगलदै से बहने वाली नोवा नदी का तटबंध टूट जाने की वजह से कमारपारा गांव जलमग्न हो गया है।
इनके साथ ही कलंग, कपिली, हरिया और बरपानी नदियों ने भी भयानक रूप ले लिया है। तेजी से बढ़ता पानी किसी भी पल खतरा ला सकता है। इसलिए प्रशासन ने रात में लोगों को सावधान रहने के लिए नोटिस जारी किया है। नगांव जिला के रोहा प्रशासन ने बाढ़ का पानी घुसने से पहले रात को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन नदियों में मछली पकड़ने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हालांकि, कलंग और कपिली नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान को पार नहीं कर पाया है। लेकिन, किसी भी घटना के लिए लोगों को सतर्क रहने की प्रशासन द्वारा चेतावनी दी गई है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
इनके अलावा राज्य की अनेक नदियों के जलस्तर में उछाल आ चुका है। अनेक स्थानों पर तटबंध पहले से ही टूटे होने के कारण इन नदियों का पानी पूरे इलाके में फैल कर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल