फॉलो करें

असम के जल संसाधन विभाग मंत्री पिउस हजीरीका ने डिब्रूगढ़ तिनसुकिया धौला हातीघुली भू -कटाव अंचल का दौरा।

192 Views

दुमदुमा प्रेरणा भारती 13 जुन : डिब्रूगढ़ तिनसुकिया जिलों के भूकटाव अंचल का दौरा के दौरान परिस्थितियों तथा विभाग द्वारा चलाए गए कार्य को मुआइना किया।आज यात्रा के दौरान सर्व प्रथम डिब्रूगढ़ के माइजान चबुआ अंचल के बिन्धाकटा मुल्क गांव की भू कटाव अंचलों का दौरा किया। तिनसुकिया जिला हातीघुलि अंचल के नावकटा तथा फेलाई अंचल में ब्रह्मपुत्र द्वारा सृष्टि भू कटाव जलसंसाधन विभाग के मंत्री ने  अंचल का दौरा कर स्थिती का जायजा लिया। तथा हाथी घुली वर्तमान में  बांध के पास एक किलोमीटर बड़ी  प्रथम कार्य शुरू करने का जल सम्पद विभाग को निर्देश दिए।तथा पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि भू- कटाव रोकने के लिए जिओ बैग स्थापित कर लोगों कि जान-माल कि सुरक्षा की जाएगी तथा भू कटाव रोकने में जो काम चल रही हैं और उसमें तेजी से काम चलाया जाएगा। बरसात के बाद पुनः स्थाई रुप से काम शुरू किया जाएगा ‌।भू कटाव रोकने के लिए बहुत करोड़ो रुपए आवंटित किया गया है साथ में यह भी कहा कि ब्रह्मपुत्र के किनारे सभी जगहों पर जिओ बैग की स्पोट की सुविधा हो जायेगी। दुमदुमा विधानसभा अन्तर्गत बदलाभेटा चाय बागान दस नम्बर लाइन दुमदुमा नदी से भू कटाव रोकने के लिए विभाग के अधिकारी कर्मचारी को जरुरी क़दम उठाए जाने का निर्देश दिया।इस दौरान स्थानीय सांसद प्रदान बरुआ स्थानीय विधायक वलिन चेतीया जिला आयुक्त स्वप्निल पाल दुमदुमा  विधायक रुपेश ग्वाला विधायक विनोद हाजीरीका सहित जन सम्पद विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  हालही में डिब्रूगढ़ -तिनसुकिया जिला बाढ़ और कटाव  रोकथाम संग्राम मंच के अध्यक्ष विनोद केडिया के नेतृत्व में तथा पत्रकारो एक दल  अंचल के नावकटा और फेलाई का दौरा कर निरीक्षण किया था ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल