चंद्रशेखर ग्वाला १५ जनवरी लखीपुर : लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में असम मणिपुरी खेल और सांस्कृतिक संघ द्वारा दो दिवसीय खेल और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। पिछले तीन वर्षों से संघ इस खेल और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करता आ रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मणिपुरी नृत्य की प्रदर्शन किया गया।इस खेल महोत्सव में,थांग था,सैपाक टेकरो, फुटबॉल, वालिबल,वुसु, आदि दश प्रकार की खेलों में चार सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लिया। राज्य के मंत्री कौशिक राय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन हमारी युवा पीढ़ी की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक भावना को उजागर करने का अवसर मिलता है। युवाओं और बच्चों की भागीदारी एक आत्मविश्वासपूर्ण और प्रगतिशील भविष्य की उम्मीद को दर्शाता है। इस प्रकार की आयोजन से युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में सफलता मिलेगी।



















