फॉलो करें

असम में नया सियासी समीकरण बनाने की तैयारी में तृणमूल, 22 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

27 Views
असम में नया सियासी समीकरण बनाने की तैयारी में तृणमूल, 22 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
शिलचर, 25 मार्च | रानू दत्ता की रिपोर्ट
तृणमूल कांग्रेस ने असम की राजनीति में नया समीकरण बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 22 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह जानकारी राज्यसभा सांसद Sushmita Dev ने एक प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी असम में अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से इन सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी है। तृणमूल कांग्रेस ने बराक घाटी के अलावा डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और माकुम जैसे चाय बागान क्षेत्रों में भी उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही, निचले असम के हाजो, गुवाहाटी सेंट्रल, बराक्षेत्री, धुबरी और गोलपाड़ा समेत पांच महत्वपूर्ण सीटों पर भी पार्टी अपनी दावेदारी पेश कर रही है।
पार्टी के अनुसार, घोषित 22 सीटों में से केवल सात सीटें ही अल्पसंख्यक बहुल हैं, जबकि शेष सीटों पर विभिन्न भाषाई और सामाजिक समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। अन्य दलों के बागी नेताओं को टिकट दिए जाने की बात स्वीकार करते हुए तृणमूल ने स्पष्ट किया कि भाजपा छोड़कर आने वाले किसी भी नेता को टिकट नहीं दिया गया है, ताकि जीत के बाद दल बदल की आशंका से बचा जा सके।
पार्टी ने असम की मौजूदा राजनीति को भ्रमित बताते हुए कहा कि यहां यह तय करना मुश्किल हो गया है कि कौन कांग्रेस में है और कौन भाजपा में। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस खुद को एक “विश्वसनीय विकल्प” के रूप में स्थापित करना चाहती है।
Sushmita Dev ने कहा कि पार्टी एक स्पष्ट और वैकल्पिक योजना के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, तृणमूल कांग्रेस असम में एक मजबूत विपक्षी शक्ति के रूप में उभरेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल