18 Views
असम में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार आते ही लागू करेगी युनिफोर्म सिविल कोड-
– जे पी नड्डा।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 6 अप्रैल : तिनसुकिया जिले के 82 नं दुमदुमा विधानसभा में इन दिनों चुनावी प्रचार अपनी चरम सीमा पर है। आज भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार में देश के स्वास्थ्य और कल्याण मंत्री जे पी नड्डा दुमदुमा के रुपाई साइडिंग स्थित रुपाई हाई स्कूल के समीप मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया था तथा दुमदुमा के प्रत्याशी रूपेश ग्वाला को दूसरी बार जीत दिलाने की अपील की। असम में डबल इंजन की सरकार द्वारा विगत सालों में विकास के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा की असम में रेल बजट पांच गुना बढ़ा दिया गया है। असम में 555 करोड़ की लागत से इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट का कैंपस बनकर तैयार हो गया है। गुवाहाटी और नार्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाला 1 .24 किलोमीटर का 3300 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण का कार्य सन 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया था जिसे 2026 में निर्माण कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया है। उसने आगे बताया कि 18662 करोड़ की लागत से गोहपुर से नुमलीगढ़ तक ट्रेन सह रोड ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे टनल बनाकर निर्माण किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि बोगीबील पुल को निर्माण करने में कांग्रेस ने 16 साल से लटका दिया था किंतु मोदी जी ने महज तीन साल के अंदर में बोगीबील पुल बनाकर राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। मंत्री श्री नड्डा ने बताया कि 10601 करोड़ रुपए आवंटन कर यूरिया खाद का उत्पादन हेतु परियोजना शुरू की गई है। उसने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि साउथ एशिया में कैंसर के इलाज का नेटवर्क बनाया गया है जिसमें सात अस्पताल बन गया है और सात बनने की सूची में शामिल है। कैंसर की बीमारी से लड़ने के लिए इन मेडिकल कॉलेज की सूची में डिब्रूगढ़, बरपेटा ,तेजपुर ,लखीमपुर , कोकराझार, जोरहाट और मंगलदै में बनकर तैयार है तथा अगले 5 साल में धुबड़ी, नलबाड़ी, नगांव, ग्वालपाड़ा ,शिवसागर,तिनसुकिया, गोलाघाट में कैंसर की बीमारी से जुझने का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। असम में पाइपलाइन के जरिए अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में 553 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाने का कार्य जोर से किया जा रहा है। अपनी चुनावी वादों में उसने बताया कि असम में भाजपा की सरकार आने पर अगले 5 साल में 2 लाख युवकों को नौकरी दी जाएगी और अरुणोदय योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि तीन हजार रुपया कर दी जाएगी। घुसपैठियों के मुद्दे पर भी उसने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उसने चुन चुन कर घुसपैठियों को को निकाला है। वहीं कांग्रेस ने घुसपैठियों को बुला बुलाकर बसाया तथा सुविधा प्रदान करके वोट बैंक की राजनीति की है। असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू की जाएगी।
दुमदुमा में भाजपा के प्रत्याशी तथा मंत्री व विधायक रूपेश ग्वाला ने अपने वक्तव्य में कहा कि अरुणोदय योजना न मिले वाले हिताधिकारियों को निराश होने का जरुरत नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि चुनाव के बाद इस बार 15 लाख नए लोग अरुणोदय योजना में शामिल किए जाएंगे।



















