फॉलो करें

इतिहास के पन्नों में 15 मईः परिवार के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने का उत्सव

294 Views

परिवार, किसी भी सामाजिक ढांचे की रीढ़ है। मौजूदा दौर में परिवारों का विघटन, सामाजिक बिखराव के रूप में देखा जा सकता है। पश्चिम हो या पूर्व, दुनिया के हर देश में परिवार की मौजूदगी वहां के सामाजिक निर्माण में न केवल मुख्य भूमिका निभाते हैं बल्कि हर दौर में इसकी जरूरत हमेशा रही है। कोरोना काल ने परिवार की इस जरूरत को पुनर्परिभाषित किया। परिवार की इस भूमिका को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है।

सशक्त देश के निर्माण में परिवार एक अभूतपूर्व संस्था है, जो व्यक्ति के विकास के साथ समाज के विकास में योगदान देता है। भारत जैसे देश में रिश्ते-परिवार को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ हर साल 15 मई को परिवार दिवस मनाते हैं। परिवार की उपयोगिता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिन को विश्वस्तर पर मनाने का फैसला लिया था।

पहली बार विश्व परिवार दिवस 1994 में मनाया गया था। हालांकि इस दिन की नींव 1989 में ही रख दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जीवन में परिवार के महत्व को बताने के उद्देश्य से 9 दिसंबर 1989 के 44/82 के प्रस्ताव में हर साल अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने की घोषणा की थी। बाद में साल 1993 में यूएन जनरल असेंबली ने एक संकल्प में परिवार दिवस के लिए 15 मई की तारीख तय कर दी। इसके बाद से हर साल 15 मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाने लगा। इस दिवस को मनाने की वजह दुनियाभर के लोगों को परिवार से जोड़े रखना और परिवार से जुड़े मुद्दों पर समाज में जागरूकता फैलाना है।

अन्य अहम घटनाएंः

1935- मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।

1940- दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।

1958- सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।

1995- एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999- कुवैत सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनाव में मताधिकार का अधिकार दिया।

2001- इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।

2002- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2003- इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।

2005- 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008- श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।

2008: भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

जन्म

1817- देवेन्द्रनाथ ठाकुर- प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता।

1897- अल्लूरी सीताराम राजू- सुप्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

1907- सुखदेव- महान शहीद क्रांतिकारी।

1923- जॉनी वॉकर- भारतीय हास्य अभिनेता।

1933- टी. एन. शेषन- भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।

1965- माधुरी दीक्षित नेने- बालीवुड अभिनेत्री।

1957- सुशील चन्द्रा – भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त।

1926- महेन्द्रनाथ मुल्ला- भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।

1892- हरि विनायक पाटस्कर- भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

निधन

1958- यदुनाथ सरकार- प्रसिद्ध इतिहासकार।

1991- कालिंदी चरण पाणिग्रही- प्रसिद्ध उड़िया कवि, उपन्यासकार, कहानीकार, नाटककार और निबंधकार।

1993- के.एम. करिअप्पा- भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़।’

2010- भैरोंसिंह शेखावत- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।

2017- सुब्रमण्यम रामास्वामी- पुदुचेरी के चौथे मुख्यमंत्री।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व परिवार दिवस

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल