फॉलो करें

इतिहास-स्मृति कोहनूर हीरे की वापसी

158 Views
कोहनूर हीरे का इतिहास बहुत पुराना है। कुछ इसे महाभारत काल की प्रसिद्ध स्यमंतक मणि बताते हैं। गोलकुंडा की खान से निकले इस हीरे को अत्यधिक आभा के कारण प्रकाश का पर्वत (कोह-ए-नूर) कहा गया। इसे पाने की अभिलाषा हर राजा की रही। एक समय यह भारत के मुगल शासकों के पास था। इसके बाद यह नादिरशाह तथा फिर अफगानिस्तान की सत्ता के साथ क्रमशः अहमद शाह अब्दाली, तैमूर, शाह जमन और फिर शाह शुजा के पास स्थानांतरित होता रहा। आगे चलकर असली सत्ता प्रधानमंत्री फतेह खान के पास आ गयी; पर हीरा शाह शुजा और उसकी बेगम के पास ही रहा। फतेह खान ने शुजा के छोटे भाई शाह महमूद को गद्दी पर बैठा दिया।
इन दिनों पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह का शासन था। शुजा के याचना करने पर महाराजा ने अपनी सेना भेजकर उसे सत्ता दिलवा दी;पर कुछ समय बाद फतेहखान ने फिर महमूद को गद्दी पर बैठा दिया। शुजा भाग कर अटक जा पहुंचा। वहां के सूबेदार जहांदाद ने पहले उसे शरण दी; पर फिर शक होने पर उसे बन्दी बनाकर रावलपिंडी भेज दिया। उस समय उसका सबसे बड़ा भाई जमन भी वहां बन्दी था, जिसकी आंखें महमूद ने निकलवा दी थीं।
कुछ समय बाद रणजीत सिंह ने इन दोनों भाइयों को लाहौर बुलवा लिया। उधर अफगान प्रधानमंत्री फतेहखान ने कश्मीर जीतने के लिए महाराजा से सहयोग मांगा। लूट का आधा माल तथा प्रतिवर्ष नौ लाख रु0 देने की शर्त पर महाराजा तैयार हो गये। इससे शरणार्थी शाह परिवार को लगा कि महाराजा फतेहखान के प्रभाव में आकर कहीं उन्हें मार न दें। अतः शुजा की बेगम ने शुजा की जान के बदले कोहनूर हीरा महाराजा को देने का प्रस्ताव रखा।
1812 की वसंत ऋतु में योजनाबद्ध रूप से एक ओर से हिन्दू तथा दूसरी ओर से अफगान सेनाओं ने कश्मीर में प्रवेश किया; पर फतेहखान के मन में धूर्तता थी। उसने कुछ सेनाएं पंजाब में भी घुसा दीं। इसी प्रकार उसने कश्मीर के दो किलों को जीत कर वहां का आधा खजाना भी हिन्दू सेना को नहीं दिया। महाराजा को अपने सेनापति दीवान मोहकमचंद और दलसिंह से सब सूचना मिल रही थी; पर वे शांत रहकर सन्धि को निभाते रहे।
उन दिनों शाह शुजा शेरगढ़ के किले में बन्दी था। फतेहखान की इच्छा उसे मारने की थी। यह देखकर मोहकमचंद एक छोटे रास्ते से वहां गये और उसे उठाकर अपने खेमे में ले आये। फतेहखान को जब यह पता लगा, तो उसने शुजा की मांग की; पर मोहकमचंद ने यह मांग ठुकरा दी। इस पर फतेहखान ने आधा माल तथा नौ लाख रु0 प्रतिवर्ष की सन्धि तोड़ दी। इस प्रकार लूट का माल तथा कश्मीर की भूमि फतेहखान के पास ही रह गयी।
इस अभियान में भी महाराजा को काफी हानि हुई। उनके 1,000 सैनिक मारे गये तथा खजाना भी लगभग खाली हो गया। शुजा लाहौर आकर अपनी बेगम से मिला। अब महाराजा ने शर्त के अनुसार कोहनूर की मांग की; पर बेगम उसे देने में हिचक रही थी। अंततः महाराजा ने उसे तीन लाख रु0 नकद तथा 50,000 रु0 की जागीर देकर कोहनूर प्राप्त कर लिया।
इस प्रकार एक जून, 1813 को यह दुर्लभ हीरा फिर से भारत को मिला;पर दुर्भाग्यवश कुछ समय बाद यह अंग्रेजों के पास चला गया और तब से आज तक वहीं है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल