फॉलो करें

उधारबंद में बाढ़ का कहर: मधुरा नदी उफान पर, कई इलाकों में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित

244 Views
रिपोर्ट: निहार कांति राय, उधारबंद से लगातार गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार सुबह से मधुरा नदी उफान पर है। रविवार सुबह नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया, जिससे शिलचर और आसपास के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
शिलचर-कुंभीरग्राम वीआईपी सड़क पर आवागमन बाधित
मधुरा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के चलते शिलचर-कुंभीरग्राम वीआईपी सड़क का एक हिस्सा जलमग्न हो गया है। इससे हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उधारबंद और शिलचर के बीच यातायात पर असर
उधारबंद से लेकर छह माइल और गोंसाईपुर तक वीआईपी सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।
दयापुर, साइबाग, चलिताकांदी, छप्पन्न हाल और सीआरपीएफ कैंप तक रास्ते जलमग्न
बाढ़ के कारण दायापुर पुल क्षेत्र, साइबाग, चलिताकांदी, छप्पन्न हाल और दायापुर सीआरपीएफ कैंप तक जाने वाले सभी रास्ते पानी में डूब चुके हैं।
दुर्गानगर पंचम खंड पूरी तरह जलमग्न
दुर्गानगर पंचम खंड का पूरा इलाका पानी में डूब गया है। डाइट रोड, टीटी क्लब रोड, सत्संग आश्रम रोड, पेट्रोल पंप क्षेत्र और कालीबाड़ी रोड पर भी जल का बहाव लगातार बना हुआ है।
विधायक मिहिर कांति सोम ने लिया स्थिति का जायजा
उधारबंद के विधायक मिहिर कांति सोम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने देखा कि कई इलाकों में जलनिकासी की नालियां कचरे से जाम हैं, जिसके कारण पानी जमा हो गया है। विधायक सोम ने स्वयं जिप्सी लेकर मौके पर पहुंच कर नालियों की सफाई कराई, जिससे कुछ हद तक पानी की निकासी संभव हो सकी।
प्रशासन पूरी तरह सतर्क
स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां जारी हैं।
स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन से आग्रह है कि वह और अधिक राहत कार्यों में तेजी लाए तथा नागरिकों से अपील है कि वे आवश्यक सतर्कता बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल