उधारबंद से भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला को मिल रहा अपार जनसमर्थन

उधारबंद, 4 अप्रैल: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गानगर में आयोजित एक महत्वपूर्ण जनसभा में भारी जनसमूह की उपस्थिति देखने को मिली। सभा में लोगों की स्वस्फूर्त भागीदारी ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि क्षेत्र में भाजपा के प्रति समर्थन मजबूत हो रहा है।
भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गानगर की जनता का अपार स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस प्रेम और समर्थन के लिए कृतज्ञ हैं तथा जनता के इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जनता का यह एकजुट समर्थन और विश्वास ही उनके संकल्प को और मजबूत बना रहा है तथा वे क्षेत्र में विकास और “कमल खिलाने” के लक्ष्य के प्रति अटल और दृढ़ हैं।
इस अवसर पर काशीपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष सुजीत गोयाला, मंडल प्रभारी विश्वजीत दास सहित अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी ने सभा को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।





















