फॉलो करें

एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं के लिए उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित, समर्पण का किया गया सम्मान

14 Views

एकल ग्रामोथान फाउंडेशन : सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम

तिनसुकिया: एकल ग्रामोथान फाउंडेशन समाज के वंचित एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन तथा समग्र ग्राम विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत एक समर्पित सामाजिक संस्था है। यह संस्था जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पी-1 ज़ोन (पूर्वोत्तर क्षेत्र) में कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षकों का सम्मान

एकल ग्रामोथान फाउंडेशन, पी1 ज़ोन (पूर्वोत्तर क्षेत्र) महिला समिति द्वारा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षकों के सम्मान हेतु उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जो एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के मंच से राष्ट्रनिर्माण के कार्य में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को शीतकालीन जैकेट तथा प्रशिक्षकों को वाटर बॉटल उपहार के रूप में प्रदान किए गए। यह उपहार उनके परिश्रम, निष्ठा और सेवा भावना के प्रति संस्था की ओर से कृतज्ञता एवं प्रेम का प्रतीक रहे।

इस उपहार वितरण कार्यक्रम एकल अभियान पूर्वी-पूर्वोत्तर संभाग के अध्यक्ष शरद हंसारिया, एकल अभियान पूर्वी-पूर्वोत्तर संभाग की अध्यक्षा कविता हंसारिया, संभाग महिला समिति की सदस्य सीमा जलान तथा महिला समिति की सदस्य मधु गरोड़िया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के मणिपुर एवं त्रिपुरा राज्य के समन्वयक सुब्रत पाल, असम एवं अरुणाचल प्रदेश के राज्य के समन्वयक तुलसीदास चोचा सहित निबाश कुली, रातुल दत्ता, नवज्योति पाइत, प्रमोद बोरा, राहुल गढ़, आकेश्वर राय, गोहाम नरज़री, अजय नुनिसा, अभिषेक भट्टराई एवं मुकेश भर की उपस्थिति रहे।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल समन्वय पी-1 ज़ोन (पूर्वोत्तर क्षेत्र) महिला समिति की अध्यक्षा रीता अग्रवाल द्वारा अपनी ज़ोनल टीम के साथ किया गया, जिन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए उपहार संग्रह एवं वितरण की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की। वहीं, कार्यक्रम के समग्र प्रबंधन एवं संचालन का दायित्व एकल ग्रामोथान फाउंडेशन, पी-1 ज़ोन (पूर्वोत्तर क्षेत्र) के ज़ोनल सुपरवाइज़र राहुल कुमार साह द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया।

यह उपहार वितरण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षकों के मनोबल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ एकल ग्रामोथान फाउंडेशन की सेवा, सम्मान और संगठनात्मक एकता की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल