45 Views
ऑयल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर परियोजना ‘रूपांतर’ से सतत आजीविका के जरिए समुदायों का सशक्तिकरण
दुलियाजान, 19 फरवरी, 2026: ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल, परियोजना रूपांतर के तहत आज ऑयल के सीएसआर गतिविधि परिसर, स्वनिर्भर, टिप्लिंग, दुलियाजान में अपने वार्षिक सामग्री और वित्तीय वित रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री तेरश गोवाला, विधायक, दुलियाजान, डॉ. अंकुर बरुआ, निदेशक (मानव संसाधन), ऑयल, श्री विनयनानंद भराली, आवासी मुख्य कार्यपालक, ऑयल, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा परियोजना लाभार्थी उपस्थित थे।
ऑयल की प्रमुख सीएसआर परियोजना ‘रूपांतर’ एक पुरस्कार विजेता आजीविका पहल है, जिसने 2008-09 में अपनी स्थापना के बाद से कौशल विकास, प्रबंधन प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और सामग्री वितरण के माध्यम से 32,079 परिवारों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इस विरासत को जारी रखते हुए, वित्तीय वर्ष 2025-26 में, ऑयल ने 288 जेएलजी को अपना समर्थन दिया है, जिससे 1,279 परिवार लाभान्वित हुए हैं।
इस पहल के तहत, 167 हथकरघा जेएलजी, जिनमें विशेष रूप से महिला लाभार्थी शामिल हैं, को 835 फ्लाई शटल हैंडलूम सेट, 6012 किलोग्राम यार्न, सहायक उपकरण और 16.70 लाख रुपये का रिवॉल्विंग फंड प्राप्त हुआ। फार्म मशीनीकरण जेएलजी, जिसमें 74 समूह शामिल हैं, को 74 पावर टिलर, 74 वॉटर पंप, 74 स्प्रेयर मशीन और कुल 79.55 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान किया गया। इसके अलावा, 10 कृषि उत्पाद वाहक समूहों को 12.00 लाख रुपये की सब्सिडी के साथ 10 वाहन प्राप्त होंगे।
10 बायोफ्लॉक जलीय कृषि समूहों को 10,000 लीटर के 20 मछली पालन टैंक, 80,000 मछली के बीज और इनवर्टर, पानी की मोटर और ऑक्सीजन मीटर जैसे आवश्यक उपकरणों के साथ समर्थन दिया गया। इसके अतिरिक्त, 7 थ्रेशर समूहों को 10 रीपर और 9.10 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। सफल बुनाई समूहों की मान्यता में, 20 विशेष हथकरघा समूहों को बॉल बेयरिंग जैक्वार्ड मशीनें प्राप्त हुईं, जिससे बुनाई उत्पादकता और दक्षता में और वृद्धि हुई।
वितरण कार्यक्रम के अलावा, ‘रूपांतर’ के तहत संचालित सफल बुनाई समूहों द्वारा बनाए गए मूल्य वर्धित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी भी लगाई गयी।
परियोजना रूपांतर ने ऊपरी असम के ऑयल प्रचालन जिलों से जुड़े स्थानीय समुदायों के लिए ज़मीनी स्तर पर बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने में कामयाबी हासिल की है। ऑयल अपनी विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं के माध्यम से सतत विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में अपनी भूमिका और मजबूत होगी।





















