फॉलो करें

ओपीएस की बहाली की मांग पर असम विश्वविद्यालय में मनाया गया काला दिवस

304 Views

सिलचर, 2 अप्रैल: पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम – ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर असम विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने मंगलवार को काला दिवस मनाया। इस अवसर पर ‘नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम’ के आह्वान पर सभी कर्मचारी काले बैज लगाकर अपने कार्यालयों में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने वर्तमान राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) और यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम (यूपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की माँग की। इस आंदोलन में असम विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के अलावा देशभर के विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारी विभागों के कर्मचारी भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि ओपीएस की बहाली को लेकर देशभर में कई कर्मचारी संगठन लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। काला दिवस मनाकर कर्मचारियों ने सरकार को यह संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और पुरानी पेंशन योजना की वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल