फॉलो करें

ओवैसी की रैली में ‘औरंगज़ेब’ के नारे, भड़के फडणवीस बोले- ये मुग़लों के वंशज कहाँ से आ रहे

241 Views
ओवैसी की रैली में ‘औरंगज़ेब’ के नारे, भड़के फडणवीस बोले- ये मुग़लों के वंशज कहाँ से आ रहे
मणि भूषण चौधरी: महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में शनिवार की शाम AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा थी. इस रैली में ओवैसी के कुछ समर्थकों ने औरंगजेब अमर रहे के नारे लगाया. इस नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग भड़क गए है. एक तरफ बुलढाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर सवाल खड़े किए है कि आखिर हिन्दुस्तान में मुगलों की औलादें कहां से आ रहीं हैं. उन्होंने कहा कि यहां के जो भी मुस्लिम हैं, वह औरंगजेब के वंशज तो नहीं हो सकते.
फडणवीस ने ओवैसी के रैली में लगे औरंगजेब के समर्थन में नारों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह निरंतर कह रहे हैं कि औरंगजेब के वंशज कहां से आते हैं. जब महाराष्ट्र या देश में किसी के अंदर औरंगजेब का खून नहीं है, यहां का जो मुसलमान है, वह औरंगजेब का वंशज कभी नहीं हो सकता. औरंगजेब यहां अत्याचार करने आया था, इस देश पर शासन करने के लिए हिन्दुओं-सिखों पर जुल्म करने और हमारी मां-बहनों की आबरू लूटने आया था. उसके अत्याचारों के बारे में हजारों पन्नों में लिखा जा सकता है. इसलिए औरंगजेब किसी भी राष्ट्र भक्त मुस्लिम का मानक नहीं हो सकता.
फडणवीस ने कहा कि जो ऐसी घोषणाएं कर रहा हो वह राष्ट्र भक्त किस तरह हो सकता है. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर सवाल उठाया कि यह औरंगजेब की औलादें हैं, मगर पता नहीं चल रहा कि लगातार कहां से आ जा रही हैं. इनके पीछे कौन हैं और इनकी मंशा क्या है? महाराष्ट्र में यह क्या करने की इच्छा रखते हैं, यह सब जल्द ही बाहर आएगा

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल