फॉलो करें

कचुदरम में सनसनी: कुप्रस्ताव ठुकराने पर महिला को पीटने और अपहरण की कोशिश का आरोप, AMSU नेता घिरे विवादों में

432 Views

शिलचर, 30 जुलाई:कछार ज़िले के कचुदरम थाना अंतर्गत हाथिखाल बाज़ार में एक विवाहित महिला को अपहरण की कोशिश और मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप ऑल माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (AMSU) के नेता जहानुर आलम मजुमदार पर लगा है। इस घटना ने इलाके में भारी आक्रोश फैला दिया है।

पीड़िता नसीमा कनिज़ लस्कर ने बताया कि 25 जुलाई को जब वह शिलचर से घर लौट रही थीं, तभी हाथिखाल बाज़ार के पास AMSU नेता जहानुर ने उन्हें फोन पर आपत्तिजनक प्रस्ताव दिया। महिला द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी ने जबरन उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मौजूद दो अन्य महिलाएं—अज़ीमा बेगम लस्कर और शारमीन अख्तर मजुमदार—को भी बेरहमी से पीटा गया।

घटना स्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए और पीड़ित महिलाओं को छुड़ाकर कचुदरम पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में नसीमा ने कचुदरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी जहानुर पहले से ही नशीले पदार्थों की तस्करी समेत कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उनके पास इसके प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

उधर, आरोपी जहानुर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और वह डर के साये में घर में बंद हैं। साथ ही यह भी दावा किया कि अब तक उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिली है।

इस घटना को लेकर कचुदरम और आसपास के इलाकों में रोष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल