57 Views
कछार जिले के बड़खोला पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर सीमा सुरक्षा बल को सौंपा
चंद्रशेखर ग्वाला बड़खोला, 19 जनवरी :—- जिले के बड़खोला थाना अन्तर्गत डलु इलाके में बीती रात एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया। रविवार देर शाम को क्षेत्र के डलु इलाके में एक अपरिचित व्यक्ति को देखा गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपना पहचान बताने से इंकार करने पर संदेह हुआ। साथ ही बड़खोला पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़खोला थाना के ए एस आई मणिराम कलिता अपने दल के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। लेकिन पुलिस को उससे कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि, उसकी बातचीत देखकर पुलिस को शक हुआ कि वह बांग्लादेशी है। वह बांग्लादेश के अलावा किसी और जगह का नाम नहीं बता सका। उसने पुलिस को अपना नाम मोहम्मद रुबेल बताया है। बड़खोला पुलिस ने उसे सोमवार को सीमा शाखा के हवाले किया।




















