फॉलो करें

कछार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार याबा टैबलेट बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

18 Views

कछार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार याबा टैबलेट बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

कछार पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कटीगड़ा थाना क्षेत्र के राज टिला इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में याबा टैबलेट बरामद की है। इस अभियान में एक टाटा सूमो वाहन, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाजाहान अहमद, मुक्ति दिर आलम बरभुइयां और उसके पुत्र कामरुल आलम बरभुइयां के रूप में हुई है।

कछार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि कटीगड़ा थाना प्रभारी नीलकमल बरुआ के नेतृत्व में कटीगड़ा और गुमरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान लगभग 20,000 याबा टैबलेट बरामद की गई, जिनका कुल वजन करीब 1 किलो 75 ग्राम है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब्त याबा टैबलेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल