फॉलो करें

काछार के काठीघोड़ा में बरातियों की गाड़ियों पर हमला, छह वाहन क्षतिग्रस्त, दो चालक घायल

22 Views

काछार के काठीघोड़ा में बरातियों की गाड़ियों पर हमला, छह वाहन क्षतिग्रस्त, दो चालक घायल

काछार जिले के काठीघोड़ा क्षेत्र में सोमवार रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां बरातियों की गाड़ियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस घटना में कम से कम छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और दो चालक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बरातियों का एक दल काठीघोड़ा के गोविंदपुर से दुल्हन लेने के लिए बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के भुवनेश्वरनगर गांव गया था। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर बरातियों और स्थानीय एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह मामूली विवाद गंभीर रूप ले बैठा।

आरोप है कि तकरार के बाद स्थानीय युवक अपने घर चला गया और कुछ देर बाद एक अन्य युवक के साथ धारदार हथियार लेकर वापस आया। इसके बाद दोनों युवकों ने बरातियों की गाड़ियों पर हमला करना शुरू कर दिया और एक-एक कर कई वाहनों में तोड़फोड़ की।

इस हमले में बरात पक्ष की कम से कम छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और दो चालक घायल हो गए। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कई चालकों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। चालकों के अनुसार, दोनों युवक बेहद उग्र थे और उनके हाथों जान जाने का डर था।

घटना की सूचना मिलते ही भुवनेश्वर जीपी की सभानेत्री के प्रतिनिधि तथा इलाके के कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर बिहारा पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल