फॉलो करें

काछार जिले में भीषण आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से भारी नुकसान, सब्जी की फसलें बर्बाद

27 Views

काछार जिले में भीषण आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से भारी नुकसान, सब्जी की फसलें बर्बाद

काछार, (संवाददाता) : रविवार रात और सोमवार तड़के कछार जिले के विभिन्न इलाकों में आए तेज आंधी-तूफान और भीषण ओलावृष्टि से व्यापक क्षति हुई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की सब्जी की फसलें बुरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विशेष रूप से धलाई विधानसभा क्षेत्र के मनियारखाल जीपी के अंतर्गत भूटान खाल स्थित राय बस्ती में तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही मची। तेज ओलों की मार से कई घरों की टिन की छतें छलनी हो गईं।

प्रभावित परिवारों में सुनील राय, शंकर राय, मनियारखाल जीपी की सह-उपाध्यक्ष शुक्ला रानी दास, सत्येन राय, सरोज राय, भाजपा बूथ अध्यक्ष शंभु राय, रवींद्र राय, निर्मल राय, समर राय तथा रंटू राय के घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

भाजपा बूथ अध्यक्ष शंभु राय और मनियारखाल जीपी की उपाध्यक्ष शुक्ला रानी दास ने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार और जिला प्रशासन से अपील की है कि ओलावृष्टि से प्रभावित परिवारों और किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से राहत मिल सके।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल