फॉलो करें

काछार में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व जिला महासचिव तापस दास तृणमूल कांग्रेस में शामिल

14 Views

काछार में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व जिला महासचिव तापस दास तृणमूल कांग्रेस में शामिल

काछार जिले की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव तापस दास ने आधिकारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

शिलचर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान काछार जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश देव की मौजूदगी में और राज्यसभा सांसद सुश्री सुष्मिता देव के हाथों पार्टी का झंडा ग्रहण कर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

तापस दास के इस कदम से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उनके दल परिवर्तन को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि तापस दास का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता तृणमूल कांग्रेस को कछार में और मजबूत बनाएगी।

वहीं, तापस दास ने कहा कि उन्होंने जनता के हित और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम से कछार जिले के राजनीतिक समीकरणों में नया बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल