फॉलो करें

काठीघोड़ा में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, चुनाव तैयारी पर हुआ मंथन

30 Views

काठीघोड़ा में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक, चुनाव तैयारी पर हुआ मंथन

काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंंचायत एवं नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में राज्यसभा सांसद श्री कणाद पुरकायस्थ तथा काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक श्री कमलाक्ष दे पुरकायस्थ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इसके अलावा चारों मंडलों के अध्यक्ष—कालाइन मंडल के श्री नित्यगोपाल दास, काठीघोड़ा मंडल के श्री विशालाक्ष देव, बदरपुर पंचग्राम मंडल के श्री मितुन शुक्लवैद्य, पश्चिम काठीघोड़ा मंडल के श्री निरापद देव तथा प्रवासी अधिकारी श्री रघुराज सिंह खामचेवा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक को आगामी चुनावों के मद्देनज़र पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल