फॉलो करें

कालीनगर टी गार्डन के 198 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित

141 Views

रामकृष्णनगर, 2 जून:रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कालीनगर चाय बागान में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ के पानी से बागान के लगभग 198 से अधिक श्रमिक परिवारों के घर जलमग्न हो गए हैं। इन परिस्थितियों में चाय बागान के श्रमिकों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है — वे न तो काम पर जा पा रहे हैं, न ही घर से बाहर निकल पा रहे हैं।

ऐसे संकट की घड़ी में कालीनगर चाय बागान प्रबंधन ने मानवीय पहल करते हुए श्रमिक परिवारों के लिए राहत कार्य शुरू किया है। रविवार सुबह 11 बजे, बागान के जनरल मैनेजर मैनपोल चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और श्रमिकों की समस्याएं सुनीं।

इसके उपरांत, जनरल मैनेजर मैनपोल चौहान, वरिष्ठ सहायक प्रबंधक दिलीप सिंह, सहायक प्रबंधक राजीव सिंह, उमेश ग्वाला, पिनाक नाथ, कर्मचारी शंकु शुक्ल वैद्य, शंकु नाथ, ग्राम पंचायत प्रमुख कनाई बिन तथा पंचायत सदस्य उत्तम गद, रंजीत नूनिया, पवित्र कांदा और कमल हाजरा ने 198 से अधिक श्रमिक परिवारों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया।

जनरल मैनेजर मैनपोल चौहान ने ‘प्रेरणा भारती’ के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया, “लगातार दो दिन की मूसलधार बारिश के कारण बागान के भीतर कई हिस्सों में पानी भर गया है और कुछ हानि भी हुई है। प्रकृति के सामने हम सब छोटे हैं। इस मुश्किल समय में बागान प्रबंधन अपने श्रमिक परिवारों के साथ खड़ा है और आगे भी हरसंभव सहायता करता रहेगा।”

इस मानवीय पहल से बाढ़ प्रभावित श्रमिक परिवारों को राहत मिली है, और प्रबंधन की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल