चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर १6 जनवरी : काछाड़ जिले के उधारबंद विधानसभा क्षेत्र के काशीपुर चाय बागान स्थित भैरव मंदिर में दो दिवसीय संक्रांति मेला का आयोजन किया गया। मंदिर समिति ने बताया कि लगभग चार-पांच पीढ़ीओं से प्रति वर्ष संक्रांति पर्व पर इस ऐतिहासिक भैरव टिला पर स्थित भैरव मंदिर और हनुमान मंदिर में पुजन, भजन कीर्तन के माध्यम से दो दिनों का मेला लगता है। वर्ष में दो बार इस मंदिर में बड़ा आयोजन किया जाता है। प्रथम बार वैशाख महीने में और दूसरी बार पौष संक्रांति पर।यह मंदिर कितना पुराना है, ये बात कोई स्पष्ट रूप नहीं बता सकता है। बराक घाटी के अन्य जिलों, यहां तक कि मणिपुर,मेघालय से भी श्रद्धालुओं यहां दर्शन पुजन के उद्देश्य से आते हैं। कइ हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। क्षेत्र के दुर दराज से आए व्यवसायी अनेकों प्रकार स्वादिष्ट अंचार और मीठे पकवानों दुकानों को सजाकर बैठे हैं।आज बराक चाय श्रमिक युनियन के महासचिव तथा लखीपुर के पुर्व विधायक राजदीप ग्वाला यहां पुजन करने पहुंचे थे। समिति ने यह भी कहा कि पंद्रह वर्ष पहले राजदीप ग्वाला के पिता स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला के सहयोग से इस मंदिर को नवीनीकरण किया था। ब्रिटिश शासन के बाद वही एक नेता थे, जिन्होंने इस मंदिर भवन निर्माण में सहायक हुए थे। इस मेले के आयोजन से इलाके में भक्ति मय माहौल बना हुआ है।





















