फॉलो करें

काशीपुर मंडल के वनदुर्गा मंदिर में भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला ने की पूजा-अर्चना, जनसंपर्क भी किया

24 Views
काशीपुर मंडल के वनदुर्गा मंदिर में भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला ने की पूजा-अर्चना, जनसंपर्क भी किया
उधारबंद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला ने आज काशीपुर मंडल स्थित हाथीछोड़ा के प्राचीन वनदुर्गा मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से सभी कार्य समय पर और सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
मंदिर परिसर में उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जनसमर्थन प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के पुरोहित पंडित रामेश्वर शास्त्री ने उन्हें मंदिर की आवश्यकताओं और विकास से जुड़ी बातों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में काशीपुर मंडल के अध्यक्ष सुजित ग्वाला, जिला परिषद सदस्य रोहित सिंह, श्याम बाबु लोहार सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल