फॉलो करें

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दुओं का वीजा रद्द नहीं होगा, खत्म हो गई सारी टेंशन

239 Views

नई दिल्ली. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का फैसला किया था, जिससे पाकिस्तानी हिंदुओं में चिंता बढ़ गई थी. लेकिन अब विदेश मंत्रालय ने बड़ा ऐलान करते हुए साफ किया है कि पाकिस्तानी हिंदुओं का वीजा रद्द नहीं होगा. पाकिस्तानी हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, जो भारत में रह रहे हैं, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी. यह कदम मानवीय आधार पर लिया गया है. इस फैसले से हिंदू शरणार्थियों की टेंशन खत्म हो गई है.

विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि जिन पाकिस्तानी हिन्दुओं को लॉग टर्म वीजा जारी किए गए हैं, उन्हें वापस नहीं जाना होगा. पाकिस्तान से बड़ी संख्या में हिन्दू पलायन कर भारत आए हैं और यहां की नागरकिता के लिए आवेदन कर रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, हजारों पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी विभिन्न भारतीय शहरों में रह रहे हैं.

देश में बड़ी संख्या में शरणार्थी

राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की बड़ी संख्या है. जोधपुर में तो बकायदा इनके लिए कॉलोनियां बनाई गई हैं. दिल्ली में मजनू का टीला और आदर्श नगर जैसे क्षेत्रों में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बसे हुए हैं. हाल ही में, इनमें से कुछ शरणार्थियों को नागरिकता भी मिली है. गुजरात के कच्छ और अहमदाबाद में भी पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बसे हैं. जम्मू शहर में लगभग 26,319 पाकिस्तानी हिंदू परिवार बसे हुए हैं, जो पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर से पलायन करके आए हैं.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल