फॉलो करें

केरल से मुंबई जा रही कार्गो शिप में धमाका, 50 कंटेनर समुद्र में गिरे, 4 क्रू लापता, 18 को बचाया

248 Views

तिरुवनंतपुरम. केरल के तट पर एक दुर्घटना हुई. कोलंबो से न्हावा शेवा की ओर जा रहे कंटेनर जहाज  MV WAN HAI 503 में समुद्र में एक बड़ा धमाका हुआ है. जहाज के अंडर डेक (निचले हिस्से) में यह विस्फोट कोच्चि से लगभग 315 किलोमीटर पश्चिम में हुआ. हादसे के बाद से जहाज के 4 क्रू सदस्य लापता हैं, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर्स सवार थे. जहाज पर कंटेनर लदे हुए हैं.

क्रू मेंबर्स को बचाने के प्रयास जारी हैं. बताया जा रहा है कि जहाज पर रखे 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए. जहाज पर 600 से ज्यादा कंटेनर रखे हुए हैं. नौसेना और तटरक्षक जहाज घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, धमाके की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन आशंका है कि यह किसी कंटेनर के अंदर से धमाका हुआ हो.

भारतीय नौसेना पीआरओ ने कहा, कोझिकोड के बेपोर तट पर एक मालवाहक जहाज में विस्फोट हुआ है. यह जहाज सिंगापुर का झंडा लगा कंटेनर जहाज है, जिसकी लंबाई 270 मीटर और ड्राफ्ट 12.5 मीटर है. यह जहाज 7 जून को कोलंबो से एनपीसी मुंबई के साथ 10 जून को रवाना हुआ था.

रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया शुरू

इधर, भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कोस्ट गार्ड की डोर्नियर विमान को मौके का जायजा लेने भेजा गया है. इसके साथ ही तीन तटरक्षक पोतों ICGS राजदूत (न्यू मैंगलोर से), ICGS अर्नवेष (कोच्चि से), ICGS सचेत (अगट्टी से) को भी तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है.

बचे क्रू मेंबर सुरक्षित

तटरक्षक बल ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. जहाज पर बाकी बचे क्रू मेंबर्स फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं. तटरक्षक बल स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. राहत पोत और विमान घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं. सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल