फॉलो करें

गरीब परिवार की युवती का विवाह मंदिर समिति ने अपने खर्च पर कराया

37 Views

गरीब परिवार की युवती का विवाह मंदिर समिति ने अपने खर्च पर कराया

शिलकुड़ी, 26 फरवरी। सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए शिलकुड़ी चाय बागान स्थित श्रीश्री बरमबाबा मंदिर प्रबंधन समिति ने एक गरीब परिवार की युवती का विवाह अपने खर्च पर संपन्न कराया। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित यह विवाह समारोह श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और खर्च समिति के कोष से वहन किए गए।

समिति की ओर से बताया गया कि यह पहल उनके सामाजिक दायित्व कार्यक्रम का हिस्सा है। समिति हर वर्ष शिलकुड़ी, भराखाई, दरगाकोना और धरमखाल चाय बागानों के चार जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह अपने खर्च पर कराती है। इसी क्रम में इस वर्ष शिलकुड़ी चाय बागान की एक युवती का विवाह करीमगंज जिले के एक परिवार में संपन्न कराया गया।

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ध्रुवनाथ सिंह ने कहा कि समाज सेवा को प्राथमिकता देते हुए समिति ने विवाह की सभी आवश्यक तैयारियां और व्यय स्वयं वहन किए। उन्होंने बताया कि इस पुण्य कार्य में गांववासियों, युवती के समाज और परिजनों ने भी सहयोग प्रदान किया।

विवाह समारोह को सफल बनाने में समिति के मीडिया प्रभारी रंजन सिंह, सदस्य कैलाश यादव, संतोष कुर्मी, प्रदीप कुमार नुनिया सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में समिति के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

विवाह संस्कार श्रीश्री बरमबाबा मंदिर के पुजारी प्रभाकर उपाध्याय और पुजारी रविंद्र पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल