फॉलो करें

गुजरात के इन जिलों में हीटवेव का एलर्ट: पोरबंदर, गिर सोमनाथ, राजकोट, अमरेली, जूनागढ़ और कच्छ रहेगा गर्म

296 Views

अहमदाबाद. गुजरात के मौसम विभाग ने मार्च के अंत में हीटवेव चलने की भविष्यवाणी की थी. जिसके चलते 4-5 दिनों से सौराष्ट्र-कच्छ के कांडला और पोरबंदर में हीटवेव का असर दिख रहा है. मौसम विभाग ने सौराष्ट्र-कच्छ के कई जिलों में आगामी 5 दिनों तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है.

इससे सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा. अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री बढ़ेगा तो लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 22 से 26 मार्च तक सौराष्ट्र-कच्छ के पोरबंदर, गिर सोमनाथ, राजकोट, अमरेली, जूनागढ़ और कच्छ में हीटवेव की आगाही है. आगामी 3 दिनों में 6 जिलों में हीटवेव चलेगा, चौथे और पांचवें दिन भी इसका असर रहेगा.

वेरावल में भीषण गर्मी

पिछले 24 घंटों में राज्य के पोरबंदर और गिर सोमनाथ में हीटवेव का असर रहा. गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में भीषण गर्मी का असर दिखा. वेरावल में तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा. अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य के कुछ जिलों में हीटवेव चलने के पूर्वानुमान के कारण आगामी 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

तटीय क्षेत्रों में चलेगी ठंडी हवा

मौसम वैज्ञानिक अभिमन्यु चौहान ने कहा कि सौराष्ट्र-कच्छ हीटवेव से प्रभावित रहेंगे. अहमदाबाद-गांधीनगर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. राज्य के उत्तर और दक्षिण भाग के तटीय क्षेत्र यानी कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी में हवा की गति 15-20 समुद्री मील प्रति घंटा होगी.

सबसे गर्म रहा अमरेली शहर

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे ज्यादा अमरेली जिले में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अहमदाबाद शहर में कल बादल छाए रहने से तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा. 24 घंटों में अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गांधीनगर शहर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसके अलावा राजकोट में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, वडोदरा में 38.6 डिग्री, सूरत में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पोरबंदर जिले और गिर सोमनाथ के वेरावल में हीटवेव का असर रहा. आगामी 24 घंटों के दौरान भीषण गर्मी जारी रह सकती है.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल