फॉलो करें

गुवाहाटी में यूट्यूबरों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज

214 Views

गुवाहाटी, 10 फरवरी (हि.स.)। नयनपुर, गुवाहाटी के आलोक बरुवा द्वारा यूट्यूबर और सोशल इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा माखिजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ऑनलाइन शो “समय रैना’ज इंडिया’ज गॉट लेटेंट” में अश्लील और आपत्तिजनक चर्चा करने का आरोप लगाया गया है, जिससे सार्वजनिक शालीनता और नैतिकता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

इस एफआईआर के आधार पर गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने साइबर थाना मामला संख्या 03/2025 पंजीकृत किया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 79/95/294/296 (बीएनएस, 2023), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67, सिनेमा ग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 4/7 और अश्लील प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1986 की धारा 4/6 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल