फॉलो करें

चलो कुछ न्यारा करते है फाउंडेशन के शिक्षा विभाग द्वारा “भाषण प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया

236 Views
दिल्ली-  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चलो कुछ न्यारा करते है फाउंडेशन के शिक्षा विभाग द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रतियोगियों को “बाल श्रम रोकने में युवाओं की भूमिका” इस विषय के उपर अपना भाषण रखना था।
फाउंडेशन की निष्ठावान सदस्य तथा प्रोग्राम इंचार्ज हरिओम कुमार मिश्रा ने बताया की इस प्रतियोगिता में देश भर से युवाओं ने भाग लिया और “बाल श्रम को रोकने में युवाओं की भूमिका” के उपर अपना विचार रखा। जिसमें से छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले से सुषमा बंजारे ने पहला स्थान, बिहार के समस्तीपुर जिले से अजय कुमार ने दूसरा स्थान तथा पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से बिस्वजीत दास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक बयान में फाउंडेशन के शिक्षा विभाग के डायरेक्टर प्रीतेश तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की, उन्हे सम्पूर्ण विश्वास है की इस प्रतियोगिता से प्रतिभागियों को बोहोत कुछ सीखनें को मिला होगा सभी को एक दूसरे की भाषण से एक नई राह मिली होगी की कैसे हम बाल श्रम जैसे समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकते है। उन्होंने कहा की प्रतियोगिता में हार जीत तो होती रहती है लेकिन एक सक्षम प्रतिभागी वही होता है जो उस प्रतियोगिता से शिक्षा प्राप्त करे। प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में फाउंडेशन के राष्ट्रीय समिति के सदस्य बाबलू कुमार उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल