फॉलो करें

चार विकेट से विजयी बना अनिपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्पल चक्रवर्ती बने ‘मैन ऑफ द मैच’

15 Views

चार विकेट से विजयी बना अनिपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्पल चक्रवर्ती बने ‘मैन ऑफ द मैच’

शनबिल, 1 अप्रैल: सागर दत्ता एवं दीपक शर्मा बी डिवीजन क्रिकेट लीग के अपने पहले मुकाबले में अनिपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लालछड़ा युवा संघ को चार विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अनिपुर के लिए सही साबित हुआ। लालछड़ा युवा संघ ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए, जिसमें 19 रन अतिरिक्त के रूप में जुड़े। टीम की ओर से शुभजीत नाथ ने 31 और प्रसेंजीत कुमार ने 16 रन का योगदान दिया। अनिपुर की ओर से तुषार और उत्पल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अनिपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए नाजिर और हारुन ने क्रमशः 27 और 32 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। लालछड़ा की ओर से प्रसेंजीत और विकी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

मैच में अंपायर की भूमिका देवर्षि सेनगुप्ता और देवजीत मालाकार ने निभाई। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्पल चक्रवर्ती को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आयोजित सभाओं के कारण बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अगला मैच कब होगा, इसकी जानकारी रामकृष्ण नगर जिला क्रीड़ा संस्था द्वारा बाद में दी जाएगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल