फॉलो करें

चेनकुड़ी हनुमान मंदिर परिसर में 5 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, सामाजिक एकता का संदेश

121 Views
चेनकुड़ी हनुमान मंदिर परिसर में 5 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, सामाजिक एकता का संदेश

(काछाड़/स्थानीय संवाददाता)
राष्ट्रीय बजरंग दल चेनकुड़ी, काछाड़ के सहयोग से हनुमान मंदिर परिसर में 4 माघ 1432 बंगला से 8 माघ 1432 बंगला (18 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026) तक आयोजित होने वाली पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ।
श्रीमद्भागवत कथा पाठ समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा वाचन सुप्रसिद्ध व्यास पंडित चंद्रशेखर पाठक द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शास्त्री ने फीता काटकर किया। आयोजन के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार, संत श्री रूप कृष्ण दास जी एवं हरे कृष्ण नुनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर ठाकुर ने किया। अतिथियों के स्वागत उपरांत स्वागत वक्तव्य अमरनाथ प्रजापति ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि दिलीप कुमार और संत श्री रूप कृष्ण दास जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धर्म, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद शास्त्री ने अपने संबोधन में हिंदू समाज से छुआछूत, भेदभाव और पाखंड को त्याग कर संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को दिन में कम से कम एक बार एक साथ भोजन करना चाहिए, सामाजिक भेदभाव समाप्त करना चाहिए तथा सप्ताह में कम से कम एक दिन सामूहिक रूप से मंदिर या किसी सामुदायिक केंद्र में मिलकर समाज को मजबूत बनाना चाहिए।
समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सभापति: दीपक कानु
सह-सभापति: विजय रविदास
सम्पादक: राजेश रविदास
सह-सम्पादक: टिंकु दुषाद
कोषाध्यक्ष: चन्दन रविदास
प्रचार सम्पादक: रोहित ग्वाला
समिति एवं राष्ट्रीय बजरंग दल चेनकुड़ी की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें और आयोजन को सफल बनाएं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल