फॉलो करें

छोटकोना काली मंदिर में अष्टप्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, अधिवास के साथ हुआ आगाज

21 Views

छोटकोना काली मंदिर में अष्टप्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, अधिवास के साथ हुआ आगाज

शनबिल, 22 फरवरी (गौतम सरकार) : रामकृष्णनगर सर्कल के अंतर्गत आनंदपुर जीपी के अधीन स्थित छोटकोना के ऐतिहासिक काली मंदिर में शनिवार से पहली बार अष्टप्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन प्रारंभ हुआ। अधिवास के साथ शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में कई दिनों से उत्साह बना हुआ था।

मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में उत्साह देखने लायक था। दोपहर बाद काली मंदिर प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छोटे-बड़े, पुरुष-महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा ने पूरे छोटकोना क्षेत्र का परिक्रमा किया। वापसी के दौरान तालाब से मंगल घट के लिए जल भरकर छोटी-छोटी बालिकाएं और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। लाल पाड़ की साड़ियों में सजी महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि रविवार को पूरे दिन हरिनाम संकीर्तन जारी रहेगा। दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। सोमवार को दधि-भंजन और मोहंत विदाई के साथ इस तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन होगा।

इस अवसर पर विभिन्न कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी, जिनमें राधारानी संप्रदाय (बराक वैली), गौड़वाणी संप्रदाय (श्रीभूमि), निताई गौड़ भाई-भाई संप्रदाय तथा हरिदास संप्रदाय (पश्चिम बरूआला) शामिल हैं।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष रंजीत राय, उपाध्यक्ष अवनी नमःशूद्र, सचिव दिलीप राय, सह-सचिव सहदेव राय तथा कोषाध्यक्ष गोपाल राय हैं। इसके अतिरिक्त विमल नमःशूद्र, बाप्पन राय, सानतु राय, रानू राय, महिम राय, संतोष राय सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता से परिपूर्ण इस आयोजन ने छोटकोना क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का सृजन कर दिया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल