फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीभूमि में ‘सामूदायिक  सहभागिता कार्यक्रम’ का आयोजन 

12 Views
जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीभूमि में ‘सामूदायिक  सहभागिता कार्यक्रम’ का आयोजन 
आज दिनांक 03/03/26 को जवाहर नवोदय विद्यालय हरिसिंगर में ‘सामूदायिक  सहभागिता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीभूमि जिले के दो विद्यालयों बोधन हायार सेकेंडरी स्कूल तथा चरगोला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने नवोदय विद्यालय का दौरा किया। गतिविधि मंडल के सदस्यों ने नवोदय विद्यालय में पी. एम. श्री के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे – वॉल पेंटिंग, विज्ञान प्रदर्शनी, संगीत कार्यक्रम आदि का अवलोकन किया।
साथ ही उन्होंने पुस्तकालय, छात्रावास तथा कक्षा के दौरान शिक्षकों एवं छात्रों के पठन-पाठन आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन, इंडियन नॉलेज सिस्टम आदि के बारे में गतिविधि मंडल के सदस्यों को विस्तार से बताया, जिसकी सदस्यों ने सराहना की।
इसके साथ ही विद्यालय में आयोजित होने वाले खेलकूद कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से भी सदस्यों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 09:00 बजे सदस्यों के आगमन के उपरांत हुई। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री योगेश कुमार ने गतिविधि मंडल के समस्त सदस्यों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री मनिंदर सिंह तथा देवर्षि दास ने पी. एम. श्री के अंतर्गत संपादित समस्त कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया,
जिससे समस्त सदस्यगण अवगत हुए तथा समस्त कार्यक्रमों के सुचारु रूप से संचालन करने हेतु विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल