फॉलो करें

ज़ेलियांग्रोंग हेराका युवा एवं सांस्कृतिक संगठन, असम का स्वर्ण जयंती समारोह हाफलोंग में सफलतापूर्वक संपन्न

58 Views

ज़ेलियांग्रोंग हेराका युवा एवं सांस्कृतिक संगठन, असम का स्वर्ण जयंती समारोह हाफलोंग में सफलतापूर्वक संपन्न

‎हाफलोंग (दीमा हसाओ), 12 जनवरी। ज़ेलियांग्रोंग हेराका युवा एवं सांस्कृतिक संगठन, असम (ZHYCO) के गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह 10 से 12 जनवरी तक हाफलोंग, दीमा हसाओ में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस ऐतिहासिक आयोजन में असम सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, युवाओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सांस्कृतिक कलाकारों ने भाग लिया।

‎समारोह का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान, स्वर्ण जयंती ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में संगठन के पदाधिकारियों ने ZHYCO की 50 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा, सामाजिक योगदान तथा सांस्कृतिक संरक्षण के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक सदस्यों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन किया गया।

‎दूसरे दिन आयोजित युवा सम्मेलन एवं संगोष्ठियों में शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक पहचान और हेराका आस्था के संरक्षण जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा प्रदर्शन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी के माध्यम से ज़ेलियांग्रोंग समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक संध्या ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से आकर्षित किया।

‎समारोह के अंतिम दिन समीक्षा बैठक, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण तथा संगठन की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। समापन सत्र में दीप प्रज्वलन, अतिथि सम्मान, स्वागत नृत्य के पश्चात वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। सामूहिक प्रार्थना के साथ स्वर्ण जयंती समारोह का औपचारिक समापन हुआ।

‎यह स्वर्ण जयंती समारोह ज़ेलियांग्रोंग हेराका युवा एवं सांस्कृतिक संगठन, असम की एकता, सांस्कृतिक चेतना और भविष्य की सशक्त दिशा का प्रतीक बनकर सामने आया। पुरे व्यवस्थित कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं समर्पण देखने को मिला।

‎मंचासीन अतिथियों में (जेलियांगरोंग हेराका यूथ एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन) के अध्यक्ष के. न्यूमे, उपाध्यक्ष एच. न्यूमे, सचिव चिराइबे कुआमें,  पौरामदुइंग नेरियाम उपाध्यक्ष, ZHA तथा विशिष्ट अतिथि / वक्ता डॉ. दिनेश तिवारी कुमार संगठन मंत्री, विश्व हिंदू परिषद, एसि. प्रो. (डॉ.) नाकौलांग नेरियाम रांगिया कॉलेज कामरुप, श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा गोस्वामी उपाध्यक्ष विहिप, प्रो. (डॉ.) विलिम्टिना ब्रह्मा जूलॉजी विभाग जाकिर हुसैन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय,  दिलीप कुमार प्रेरणा भारती शिलचर, विक्रम बहादुर सिंह विश्व हिंदू परिषद, हाफलांग तथा पेहेसाइंग नेरियाम कोषाध्यक्ष आदि शामिल थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल