फॉलो करें

जिला परिषद उम्मीदवार नूर इस्लाम बड़भुइया के समर्थन में जाटिंगा मुख क्षेत्र में कांग्रेस की भव्य चुनावी जनसभा

293 Views

17 नंबर शिलचर जिला परिषद क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा नामित उम्मीदवार नूर इस्लाम बड़भुइया के समर्थन में बुधवार को शिलचर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से जाटिंगा मुख इलाके में एक भव्य चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। आगामी 2 मई को राज्य के साथ बराक घाटी में पंचायत चुनाव के पहले चरण का आयोजन होना है, जिसे लेकर शासक व विपक्षी दलों सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इसमें ग्राम कछार भी पीछे नहीं है।

प्रतिकूल मौसम और बारिश की परवाह किए बिना इस सभा में हिंदू, मुस्लिम, मणिपुरी, हिंदी भाषी और बर्मन समुदाय सहित हजारों लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। सभी ने एकजुट होकर नूर इस्लाम बड़भुइया को विजयी बनाने की अपील की। सभा में वक्ताओं ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस हर समुदाय को साथ लेकर आगे बढ़ रही है, जबकि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है।

भाजपा नेताओं के लुंगी-धोती जैसे अपमानजनक बयानों और वक्फ संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तीखी आलोचना की। उनका आरोप है कि भाजपा मुस्लिम समुदाय के अधिकार छीनने और उनकी जमीनें हड़पने का प्रयास कर रही है, जो संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर वोट बटोरने की भाजपा की कोशिश जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि शासक दल ने प्रशासनिक दबाव बनाकर कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द करवा दिए हैं। इसके बावजूद 17 नंबर शिलचर जिला परिषद क्षेत्र में नूर इस्लाम बड़भुइया के पक्ष में जिस प्रकार से जनता का समर्थन देखने को मिल रहा है, उससे यह साफ है कि वे इस बार 50 प्रतिशत से अधिक मतों के साथ जीत दर्ज करेंगे।

इस जनसभा में पूर्व मंत्री अजीत सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत पाल, अरुण दत्त मजूमदार, सीमांत भट्टाचार्य, सुजन दत्त, सेबुल हुसैन सैदियाल तथा अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा के समापन के बाद जाटिंगा मुख में कांग्रेस पार्टी के एक नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

— रिपोर्ट: प्रेरणा भारती दैनिक शिलचर 

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल