फॉलो करें

जीबीएम कॉलेज में एनएसएस एवं एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह 2026 का हुआ भव्य आयोजन*

97 Views
जीबीएम कॉलेज में एनएसएस एवं एनसीसी की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह 2026 का हुआ भव्य आयोजन*
*”युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद” विषय पर भाषण प्रतियोगिता में एनएसएस स्वयंसेवक अनुराधा कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं।*
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह 2026 के तहत कॉलेज की एनएसएस इकाई एवं एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्त्वावधान में एक दिवसीय व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता-सह-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर डॉ नगमा शादाब ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनसीसी 6 बिहार बटालियन के कमांडिंग अॉफिसर कर्नल पंकज कुमार उपाध्याय, मुख्य वक्ता डॉ राम सिंहासन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, जीसीआई सुप्रिया रंजन, प्रधानाचार्य डॉ सीमा पटेल सहित सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रधानाचार्या सहित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ तथा मेमेंटो अॉफ अॉनर प्रदान करके किया गया। प्रधानाचार्या डॉ पटेल ने डॉ रश्मि और डॉ नगमा को  भी स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक अविस्मरणीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
व्याख्यान के लिए निर्धारित विषय “युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद” पर मुख्य वक्ता डॉ रामसिंहासन ने अपने बहुमूल्य विचार रखे। उन्होंने भारत को कृषि प्रधान एवं ऋषि प्रधान देश बताते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं चरित्र से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से संबंधित प्रेरक प्रसंगों को उद्धृत करते हुए उन्हें महामानव बतलाया। एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद का स्मरण कराती अपनी स्वरचित कविता “स्वप्नों को आजाद करो” पढ़ी। उनकी “जीवन के सोने-से पल, सोने में मत बर्बाद करो। फैलाकर पंख उड़ो नभ में, विहगों-सा निडर निनाद करो। तुम उठो, जगो, निज लक्ष्य प्राप्त कर, स्वप्नों को आजाद करो” पंक्तियों ने छात्राओं में नई ऊर्जा एवं नव उत्साह का संचार कर डाला।
मुख्य अतिथि कर्नल पंकज कुमार उपाध्याय ने छात्राओं को अनुशासित जीवन जीने का परामर्श दिया। उन्होंने अनुशासन को सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए छात्राओं को अपने बड़ों की आज्ञा का पालन करने कहा। प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद द्वारा प्रतिपादित महान मानवतावादी दर्शन से प्रेरणा लेने कहा। नियमित रूप से कॉलेज आकर शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने कहा। “युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद” विषय पर भाषण प्रतियोगिता में एनएसएस स्वयंसेवक अनुराधा कुमारी, दिव्यांशी सिन्हा द्वितीय तथा नैना कुमारी, कृति कुमारी एवं बेबी सना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में पूर्व एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ विजेता लाल एवं डॉ नुद्रतुन निसां रहीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कैडेट शुभांगी मिश्रा, राजनंदनी वर्मा, शालिनी कुमारी, मानसी कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने स्वागत गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। अनीषा शर्मा ने गणेश वंदना एवं रिया, प्रिंसी, सोनाली राज, साक्षी, ब्यूटी, मुस्कान, तन्नू यादव, शिवानी ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन काव्या शर्मा एवं सोनम कुमारी ने किया।सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को एनएसएस एवं एनसीसी की ओर से मेडेल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डॉ नगमा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में नैक समन्वयक डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ सहदेब बाउरी, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ पूजा राय, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ प्यारे माँझी, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ सीता, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ फातिमा, डॉ आशुतोश कुमार पांडेय, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ दीपिका, डॉ सपना पांडेय, डॉ प्रियंका पांडेय, डॉ किरण कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ सीमा कुमारी, डॉ रानी कुमारी, अभिषेक कुमार भोलू, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, नीरज कुमार, अजीत कुमार, शिवानी कुमारी, वैष्णवी सहित सभी विभागों की छात्राओं की उपस्थिति रही।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल