फॉलो करें

झारखंड के धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त, मुंडा स्मारक समिति ने जताया विरोध

152 Views

अनिल मिश्र/ रांची, 28 फरवरी: झारखंड में कोयलांचल के नाम से प्रसिद्ध धनबाद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ किया गया है।उनके धनुष को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के तरकश से तीर भी गायब हो गया है। इस घटना पर समिति ने आक्रोश जताया है। समिति ने इसका विरोध किया है। भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने धनबाद के उपायुक्त से मांग की है कि वैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये, जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी साजिश के तहत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। इससे पहले भी दो बार यहां प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था।इस संबंध में कहा गया कि जिला प्रशासन इस प्रतिमा की घेराबंदी करवाये, ताकि कोई प्रतिमा तक पहुंच न पाये।वहीं नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि अब तक की जांच से जो पता चला है, उसके मुताबिक, इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है।क्षतिग्रस्त धनुष की मरम्मती का आदेश नगर आयुक्त ने दिया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त धनुष की मरम्मत करायी जायेगी।इस घटना के बाद धनसार थाना प्रभारी भी इस जगह का निरीक्षण किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल