फॉलो करें

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने दिया झटका, एक साथ 5 मांग को किया खारिज

185 Views

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया है. राहुल द्रविड़ के बाद गंभीर टीम इंडिया की कोचिंग की कमान संभालेंगे. अब बीसीसीआई को टीम इंडिया को नए सहयोगी स्टाफ की तलाश है. गंभीर खुद अपने कोचिंग स्टाफ का चयन करना चाहते थे. गंभीर ने टीम इंडिया के नए कोचिंग स्टाफ लिए आर विनय कुमार, मोर्ने मोर्कल, अभिषेक नायर, रेयान टेन डोशेटे, जोंटी रोड्स और लक्ष्मीपति बालाजी के नाम सुझाए थे. लेकिन बीसीसीआई ने 5 में से गंभीर की सिर्फ एक डिमांड मांगी है और 4 खारिज कर दी है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने गौतम गंभीर के सभी सुझावों में से एक को छोड़कर बाकी को खारिज कर दिया है. रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई अभिषेक को कोचिंग स्टाफ में शामिल करने के लिए हामी भर दी है. अभिषेक फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम करते हैं. हालांकि इसकी कोई अधिकारिक एलान नहीं हुआ है.

वहीं बीसीसीआई मोर्केल, विनय कुमार, बालाजी, रोड्स या टेन डोशे को चयन करने के पक्ष में नहीं है. इससे पहले BCCI ने रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ को अपने कोचिंग स्टाफ का चयन करने के लिए फ्री हैंड दिया था, लेकिन गंभीर के साथ ऐसा हुआ नजर नहीं आ रहा है. राहुल द्रविड़ के साथ-साथ टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच रहे पारस महाम्ब्रे का कार्यकाल खत्म हो गया है. वहीं फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम इंडिया का अगला बॉलिंग कोच बनाना चाहती है. जहीर भारत के दिग्गज गेंदबाजों में से एक हैं. हालांकि अभी तक कुछ भी साफ नहीं हुआ है. बता दें कि टीम इंडिया इसी महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी. जहां 3 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर का यह पहला असाइनमेंट होगा. ऐसे में सबकी नजरें भारत के इस दौरे पर रहने वाली है

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल