फॉलो करें

डस्टबिन में तब्दील हुआ विसर्जन घाट, जलजमाव से संकट में सैकड़ों परिवार

238 Views

कालाइन बाजार, 2 जून: कालाइन बाजार स्थित लारांग नदी का प्रसिद्ध विसर्जन घाट आज कूड़े-कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है। बाजार क्षेत्र का सारा कचरा—मछली के डिब्बे, थर्मोकॉल और अन्य प्लास्टिक सामग्री—हर दिन इस घाट पर फेंका जा रहा है, जिससे यह एक अस्थायी डंपिंग ग्राउंड बन गया है।

इस अनियंत्रित कचरा निस्तारण की वजह से घाट के पास स्थित पोस्ट ऑफिस के निकटवर्ती कलवर्ट पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इसका सीधा असर आसपास के क्षेत्रों, विशेषकर धूमकर पार्ट वन में रहने वाले लोगों पर पड़ा है। बारिश होते ही जलनिकासी बाधित हो रही है, जिससे नालियों का पानी घरों में घुस रहा है। अब तक सौ से अधिक परिवारों को जलभराव के कारण भारी परेशानी और नुकसान का सामना करना पड़ा है।

स्थानीय निवासियों ने अपनी ओर से पहल करते हुए एक जेसीबी मशीन की मदद से घाट की आंशिक सफाई कराई है। हालांकि, वे इसे स्थायी समाधान नहीं मानते। लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य के मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाए और घाट की नियमित सफाई तथा कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नागरिकों की मांग:

  • विसर्जन घाट की नियमित सफाई हो
  • अवैध कचरा फेंकने पर कार्रवाई की जाए
  • जलनिकासी के लिए कलवर्ट की मरम्मत हो
  • नगर परिषद द्वारा एक वैकल्पिक कचरा डंपिंग ज़ोन निर्धारित किया जाए

स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ही इस गंभीर समस्या का समाधान ला सकती है, ताकि लोग पुनः सामान्य जीवन जी सकें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल