फॉलो करें

डिलीवरी के वक्त दोनों पैरों को जंजीरों से बांधा था…

341 Views
 इमरजेंसी की किस घटना को याद कर दत्तात्रेय होसबोले की आंखें हुई नम

नई दिल्ली: आपातकाल की 48वीं बरसी को याद करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि भीषण अत्याचार जो हुआ वह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। आपातकाल के बारे में बात करते हुए दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर अत्याचार करना और उस पर प्रतिबंध लगाना तत्कालीन सरकार की प्राथमिकता थी। लोकतंत्र वाले किसी भी देश में, उत्पीड़न या आवाजों को दबाने का कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सकता। दत्तात्रेय होसबोले ने बताया कि जब उन्हें इमरजेंसी लागू होने की सूचना मिली तब वह किस शहर में थे और उसी शहर में अटल-आडवाणी भी थे। आपातकाल के दौरान की एक घटना को याद करते हुए उनकी आंखें भी नम हो जाती हैं।

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि उन्हें सुबह 6 बजे आपातकाल लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि उस वक्त वह बेंगलुरु में थे और संघ की शाखा में जाते वक्त इसकी सूचना मिली। बेंगलुरु में ही अटल जी और आडवाणी जी उस वक्त मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शाखा समाप्त होते ही हम लोग वहां गए। दोनों लोग जलपान के लिए नीचे आ रहे थे। मैंने कहा इमरजेंसी हो गई। तब लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि किसने कहा। उन्होंने कहा पीटीआई को फोन लगाओ तभी अटल जी ने उन्हें रोका।

एक और घटना के बारे में बताते हुए होसबोले ने कहा कि ओम प्रकाश कोहली थोड़े दिव्यांग थे पुलिस ने तिहाड़ में उनको लात मारा और काफी अपमान भी किया। पैरों पर खड़े होना उनके लिए मुश्किल था। तब वह कॉलेज के प्रोफेसर थे। ऐसी घटनाएं पूरे देश में हुईं। दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि आपातकाल तब लगाया जाता है जब देश को खतरा होता है। जब कोई व्यक्ति या पार्टी असुरक्षित और अस्थिर हो तो संविधान का दुरुपयोग लोकतंत्र में कभी नहीं होना चाहिए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल