फॉलो करें

‎डीमा हासाओ में इंडुंग्लो केलुमकी (मंदिर) का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न

18 Views

‎डीमा हासाओ में इंडुंग्लो केलुमकी (मंदिर) का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न

‎विशेष प्रतिनिधि हाफलांग, 21 मार्च 2026: डीमा हासाओ के दुर्गम क्षेत्र इंडुंग्लो केलुमकी (मंदिर) के उद्घाटन के अवसर पर आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में  भागीदारी देखने को मिली।

‎इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. रामकुइवांगबे न्यूमे, संरक्षक, Z.H.A (एन.ई.आई.) ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मंदिर का आज सुबह 6.30 बजे विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात धर्मसभा में अपने संबोधन में उन्होंने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर देते हुए इस पहल की सराहना की। धर्मसभा को संबोधित करते हुए विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश तिवारी के रानी मां गायदिलिन्यू की चर्चा करते हुए कहा कि रानी मां के त्याग और बलिदान से आज समाज का उत्थान हो रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी जादुनांग को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश और समाज के लिए जीवन बलिदान कर दिया। आज यही लोग हमारे प्रेरणा स्रोत है। धर्मसभा में मंचासीन अतिथियों और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

‎कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सारी पौरामदुइंग न्रियामे, उपाध्यक्ष, ZHA (एन.ई.आई.) तथा श्री दिनेश कुमार तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री, विश्व हिंदू परिषद (VHP) भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में इस मंदिर को सामाजिक एकता और धार्मिक जागरण का केंद्र बताया।

‎इस आयोजन का सफल संचालन स्थानीय मंदिर समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। अन्य उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में संघ के विभाग प्रचारक रविन्द्र दास, विहिप के विभाग संगठन मंत्री विक्रम सिंह तथा श्री रियायतें आदि शामिल थे।

‎ऐसे दुर्गम क्षेत्र में जहां यातायात कठिन है, मंदिर के उद्घाटन से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल