फॉलो करें

डीलिमिटेशन के विरोध में कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बराक घाटी बंद का मिला-जुला असर

423 Views

कछार (असम), 27 जून (हि.स.)। निर्वाचन क्षेत्र के पुनर्निर्धारण (डीलिमिटेशन) के मसौदे के विरोध में कई दलों और संगठनों के आज 12 घंटे के बराक घाटी (कछार, करीमगंज एवं हैलाकांदी जिला) बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है। कांग्रेस और एआईयूडीएफ ने इस मुद्दे पर अलग-अलग बंद आहूत किया है। सुबह पांच बजे से आहूत बंद का बराक घाटी में मिला-जुला असर है।

भारत निर्वाचन आयोग के दोबारा प्रकाशित मसौदा निर्वाचन क्षेत्र के विरोध में बीडीएफ के बराक बंद को कांग्रेस के साथ-साथ अन्य दलों ने भी समर्थन दिया है। दूसरी ओर, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने भी अलग से बंद का आह्वान किया है। हैलाकांदी जिले के काटलीचेरा निर्वाचन क्षेत्र में बराक घाटी के भीतर बंद का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया है। कछार, करीमगंज, हैलाकांदी में भी काफी तनाव है।

बराक में दो विधानसभा क्षेत्रों को समाप्त करने के प्रस्ताव के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। इसके मद्देनजर राजमार्गों पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कांग्रेस के साथ सीपीआई, सीपीएम, पीपुल्स पार्टी और अन्य के साथ ही संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। केंद्रीय स्तर पर जिस तरह से एआईयूडीएफ को विपक्षी पार्टियों ने अलग रख छोड़ा है, उसी तरह की स्थिति बराक घाटी में भी देखने को मिली है। एआईयूडीएफ इस मुद्दे पर अकेले ही अपना विरोध दर्ज करा रही है।

बीडीएफ के मुख्य संयोजक ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र को फिर से निर्धारित करने के प्रस्ताव के विरोध में 12 घंटे का बंद आहूत किया गया है। दो विधानसभा क्षेत्रों को समाप्त कर दिया गया है। इमनमें एक हैलाकांडी (काटलीचेरा) में और दूसरा करीमगंज जिले (पथारकांदी) में। प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्र पुनर्निर्धारण योजना ने बराक घाटी में विधानसभा सीटों की संख्या 15 से घटाकर 13 कर दी है। इससे इसका प्रतिनिधित्व भी कम हो गया है।

बीडीएफ इस बात को लेकर नाराजगी जता रहा है कि एक ओर जहां बराक घाटी में सीटों की संख्या को कम कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) में सीटों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। बीडीएफ का कहना है कि यह कदम बराक घाटी के साथ भेदभाव वाला है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बीच बंद के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल