फॉलो करें

तिनसुकिया जिला पत्रकार संस्था(TDJA) की कार्यकारिणी सभा आयोजित। कई प्रस्ताव ग्रहण किए गए ।

189 Views

दुमदुमा प्रेरणा भारती 9 जून :– तिनसुकिया जिला पत्रकार संस्था की विस्तारित कार्यकारिणी सभा शनिवार को फिलोबाड़ी के गाभरूभेटी गांव पंचायत प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया । सभा की शुरुआत दो स्थानीय कलाकारों मेघाली मेच और वायलिना सैकिया द्वारा दशावतार नृत्य के प्रदर्शन के साथ हुई। तिनसुकिया जिला पत्रकार संस्था के अध्यक्ष डॉ ऋषि दास ने सभा की अध्यक्षता की वहीं सचिव राणा ज्योति नेउग ने  सभा की उद्देश्य व्याख्या की । सचिव राणा ज्योति नेउग ने बताया कि आज की सभा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है । जिसमें संस्था के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन , स्वर्ण जयंती समारोह का समापन समारोह और आगामी द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा शामिल है । तिनसुकिया जिला पत्रकार संस्था के अंतर्गत आने वाली सभी प्रेस क्लब के सदस्यों ने अपने विचार साझा किया और जिले से सम्बंधित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की । चर्चा के बाद TDJA की 2023-2025 की कार्यकारी समिति को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी प्रेस क्लबों के सहयोग से तथा केंद्रीय  विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा द्वारा सांसद निधि अनुदान 25 लाख रुपये से तिनसुकिया के बरगुड़ी में बनने वाले नए जिला संस्था भवन के लिए आवश्यक साज-सज्जा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। नए भवन का उद्घाटन अगस्त में किया जाएगा। इस सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला संस्था का स्वर्ण जयंती समापन समारोह, स्थापना दिवस और द्विवार्षिक सम्मेलन नवंबर में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संस्था के वार्षिक कार्यक्रम कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को काकोपथार प्रेस क्लब द्वारा मेधावी बच्चों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल