फॉलो करें

तेयुप शिलचर द्वारा जैन भवन में मंंत्र दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया

262 Views

अभातेयुप द्वारा निर्देशित सिलचर परिषद द्वारा दिनांक 16जुलाई रविवार को मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम जैन भवन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री  हेमन्त छाजेड़ द्वारा किया गया।ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका  प्रेम सुराणा द्वारा मंत्र दीक्षा क्या है, क्यों लेनी चाहिए व कब लेनी चाहिए के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। राजेन्द्र  सुराणा व  मधु दुग्गड़ ने कथानक के माध्यम से बच्चों को प्रेरणादायक शिक्षा प्रदान की। सपना मालू ने बच्चों को ध्यान का प्रयोग कराया।ज्ञानशाला की शिक्षिकाओं ने मंत्र दीक्षा के बारे में सुंदर गीतिका का संगान किया।मंत्र दीक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को मंत्र दीक्षा की पुस्तक व माला भेंट की गई।तेयुप अध्यक्ष  अशोक मरोटी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्र दीक्षा के संयोजक लोकेश गुलगुलिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम के समापन के बाद बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी।यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक लोकेश गुलगुलिया द्वारा मीडिया को दी गई।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल