त्रिनाथ मंदिर में राजदीप ग्वाला की विजय कामना को लेकर सुंदरकांड पाठ व हवन-पूजन आयोजित

प्रतिनिधि उधारबंद, 4 मार्च: अरुणाबंद चाय बागान स्थित त्रिनाथ मंदिर परिसर में राजदीप ग्वाला की विजय की कामना को लेकर श्रद्धा और आस्था के साथ सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में संपन्न इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सफलता की प्रार्थना की।
पूरे अनुष्ठान का संचालन पुरोहित रामजन्म पांडेय, सुरेश तिवारी, नित्यानंद दुबे एवं डॉ. संतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में विधि-विधान से किया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की।
आयोजन को सफल बनाने में त्रिनाथ मंदिर सेवा समिति के श्रीचंद भुरा, गोलक ग्वाला और देवाशीष लोहार सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार, समाजसेवी चंद्रमा प्रसाद कोईरी, भाजपा चाय प्रकोष्ठ के नेता चौधरी चरण गोड़, भाजपा कार्यकर्ता संजय दुबेतथा समाजसेवी राकेश रंजन त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





















